Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा:  पुलिस ने लॉटरी के अवैध कारोबार करने वाले दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत भेजा

(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात घाटशिला अनुमंडल अधिकारी सच्चिदानंद महतो एवं घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने दलबल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बहरागोड़ा मुख्य बाजार में शुशेन राउत के घर पर छापामारी कर अवैध लॉटरी के साथ शुशेन राउत एवं सुनंद गिरी को हिरासत में लिया. साथ ही उनके पास से बारह बंडल लॉटरी का टिकट जप्त किया गया. वहीं उनके विरुद्ध थाना कांड संख्या 32/24 में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को  शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उधर इस संबंध में घाटशिला एसडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुशेन  राउत के घर पर अवैध लॉटरी बेचने के गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई जिसमें शुशेन राउत एवं सुनंदा गिरी को अवैध लॉटरी के साथ हिरासत में लिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा की अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी. इस दौरान पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements

You missed