Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा पूजा कमेटी ने भव्य पूजा का लिया निर्णय…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

बहरागोड़ा प्रखण्ड अंतर्गत पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गाँव के सार्वजनिक पूजा कमेटी ओर से आगामी 14 फरवरी को सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी किया जा रहा है. इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भव्य पंडाल का निर्माण किया जायेगा. साथ ही एक दिवसीय पश्चिम बंगाल के यात्रा “लोकरंजन ओपेरा” एवं एमसी साहु डांस ग्रुप जमशेदपुर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों का खेलकूद, डांस, संगीत प्रतियोगिता किया जाएगा.

पूजा कमेटी ने बताया कि पूजा काफी पुरानी सन् 1880 साल से की जा रही है. पूजा काफी भव्य तरीके के साथ की जाती है. इसकी तैयारी के लिए कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जाना, सचिव शांतनु नायक, कोषाध्यक्ष दुर्गा पद मुण्डा, सदस्य शरद चंद्र मुण्डा, अरिजीत जाना, समीर जाना, सब्यसाची नायक, प्रसेनजीत जाना, जगदीश मुण्डा , दीपक जाना, नरेंद्र मुंडा , प्रबीर मुंडा, प्रकाश धाउड़िया, आलोक नाथ हेब्रम, करमचांद घोष समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

You missed