Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: केंवला गांव निवासी सनी पातर फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा थाना अंतर्गत केंवला गांव निवासी सनी पातर (24) अपने घर में चुनरी को फंदा बनाकर शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली. सूत्रों के अनुसार जब उसने यह कदम उठाया तब घर में कोई नहीं था. सनी पातर पानी पाइप लाइन का काम करता था. वह शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के पश्चात काम पर नहीं गया था. सनी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली. परिजन आनन फानन में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गया. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

Advertisements

You missed