
मुंबई-कोलकाता एनएच 49 में बंगाल सीमा के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, पश्चिम बंगाल के पांसकूड़ा में पुल डूबने से बहरागोड़ा तक लगा जाम
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) पश्चिम बंगाल में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इनमें दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने झारखंड के मैथन और पंचेत डैम से अधिक पानी छोड़ा है. इसके चलते बंगाल के कई जिलों में बाढ़ आ गई है. इस दौरान बंगाल के पासकुड़ा क्षेत्र में एनएच पर पुल डूब जाने से ट्रैकों की लंबा लाइन लग जाने से बंगाल सीमा से झारखंड के पूर्वी सिंह बरसोल थाना के खंडामौदा चौक 15 किलोमीटर ट्रैकों की लंबी लाइन लगी है. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा तक जाम लग गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डैम से पानी छोड़ने को लेकर मंगलवार 17 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सलाहकार अलपन बनर्जी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के 10 जिलों में 10 सचिवों को भेजा जा रहा है। डीवीसी के मैथन, पंचेत जलाशय और दुर्गापुर बैराज से अत्यधिक पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। एक के बाद एक गांव में पानी भर गया है। डीवीसी ने बुधवार सुबह से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। मैथन और पांचेत डैम से काफी पानी छोड़ा गया है।
अचानक सीएम ममता ने सीमा सील का दिया फरमान
डीवीसी के द्वारा छोड़े गए पानी से पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, डीवीसी और झारखंड सरकार पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अचानक ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड से सटने वाली सभी बंगाल की सीमाओं को अगले तीन दिनों तक सील करने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद बंगाल सीमा के सभी बार्डर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिए गए। बंगाल के आला अधिकारी सड़कों पर उतरने लगे।
एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के एनएच 49 सीमा से सटने वाली दारीसोल के आगे चिचड़ा बार्डर (पश्चिम बंगाल) में झारखंड से आने वाली वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंध लगा दिया गया है।
वाहन चालकों के सामने परेशानी
सीमा पर बंगाल पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात होकर वाहनों को रोक रहे। रात्रि 12 बजे तक चिचड़ा बार्डर में लगभग 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। अचानक सीमा सील होने से ट्रक चालक व वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

