Advertisements
Spread the love

भारती महिला इंटर कॉलेज गम्हरिया के इंटर कला का नतीजा रहा शत प्रतिशत…

सरायकेला (संजय मिश्रा)  । भारती महिला इंटर कॉलेज गम्हरिया के इंटर कला वार्षिक परीक्षा 2023 का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। कॉलेज के बेहतर प्रदर्शन पर जानकारी देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल स्नेहलता सिन्हा ने बताए हैं कि इंटर कला की वार्षिक परीक्षा 2023 में कॉलेज की कुल 34 छात्राएं शामिल हुई थी।

Advertisements

जिनमें से अठाईस छात्रा प्रथम श्रेणी में और छह छात्रा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इसी के साथ कॉलेज की छात्रा रितिका बेज कॉलेज टॉपर रही हैं। उन्होंने इस सफलता पर सभी सफल छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। साथ ही भविष्य में कॉलेज के और अच्छे प्रदर्शन करने की बात उन्होंने कही है।

You missed