Spread the love

रज्जरप्पा में भाजपा की बैठक संपन्न, 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय का घैराव की तैयारी पूर्ण …

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रजरप्पा चौक ठाकुर बाड़ी मंदिर स्थित में भाजपा के पदाधिकारीगण मंच मोर्चा अध्यक्षगण शक्ति केंद्र के संजोयक सह संयोजक का बैठक किया गया। जिसमें गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव एवं संचालन महामंत्री जितेंद्र साहु ने किया। जिला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल प्रभारी राजु चतुर्वेदी इस बैठक में चर्चा की गई कि बुथ समिति पन्ना का निर्माण में रामगढ़ जिला में गोला मंडल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं।

राजु चतुर्वेदी ने कहा की आप सभी बधाई के पात्र हैं। सभी के सहयोग से यह सफल रहा हैं। हेमंत सरकार के खिलाफ दिन दहाड़े हत्या बलात्कार खनिज संपदा के लुट बालु की लुट सरेआम हो रहा हैं। यह सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है जनता का कोई काम नहीं हो रहा हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार की लुट मची हुई हैं। इन सभी बिंदुओं को लेकर 11 अप्रैल को रांची धुर्वा तारा मैदान में सैकड़ों की संख्या चार वाहन से गोला मंडल से कार्यकता ओर आम जनता शामिल होंगे। इसके लिए चार टोली के इसके अलावा वाहन प्रमुख बनाया गया हैं।

इसकी रणनिती बनाई गई। हर शक्ती केंद्र से बुथ स्तर तक रांची कुच करेंगे। उक्त मौके पर हजारीबाग जयंत सिन्हा सांसद प्रतिनिधि बिजय ओझा पंचम चोधरी उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मंत्री सुलेखा देवी प्रदिप ठाकुर कोषाध्यक्ष प्रीतम झा नन्द किशोर महतो सचिन कुमार रामकुमार नायक बिकास मणी पाठक किसान मोर्चा अध्यक्ष ललन कुशवाहा सुरज वर्मा अनील कुमार गोरी शंकर महतो एसानुल हक मुरली महतो उज्जवल चक्रवर्ती संतोष साव एवं रंजित प्रजापति इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

You missed