Advertisements
Spread the love

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर BJP पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जयंती मनाया, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू शामिल…

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा में सोमवार को केंद्रीय आदिवासी कल्याण एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जयंती मनाया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय आदिवासी कल्याण एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू शामिल थे.

इस दौरान अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मंत्री अर्जुन मुंडा ने अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर विस्तृत रूप से उनका जीवनी के बारे में जानकारी दी. पद्मश्री जमुना टुडू ने अटल बिहारी वाजपेई का मार्गदर्शन में चलने के लिए सबको संकल्प लेने को कह. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गुड़ाबांधा मंडल के सभी पदाधिकारी, चाकुलिया के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, ग्रामीण जिला के मंत्री राजीव महापात्र, मानसिंह टुडू एवं अन्य सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

You missed