
पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । पूर्वी सिंहभूम पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भूवनेश्वर सरदार एवं सीएचसी के प्रभारी डा रजनी महाकुड़ के द्वारा पिता कटते हुए, दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबंधित करते हुए कहा गया कि यह स्वास्थ्य मेला माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य सरकार का अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में से एक है । यहां पर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगा हुआ है। मेला में उपस्थित डॉक्टर, नर्स के द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत दवा भी मुफ्त दिया गया। स्वास्थ्य मेला में कुल 622 ग्रामीण लाभान्वित हुए। इनमें ओपीडी सेवा 52, आयुष्मान कार्ड 52,आभा कार्ड 62,टेलेकंसलेशन29,एएनसी जांच153, परिवार नियोजन 160, मलेरिया जांच 15, कुष्ठ रोगी 16,एनसीडी 105, डेंटल 22, ईएनटी 14, नेत्र 13, रक्त जांच 121तथा होमियोपैथी चिकित्सा 27 सहित अन्य लाभ दिया गया। इस अवसर पर पार्षद हिरण्यमय दास, सोनमनी सरदार,चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुकांत सीट, आनंद दास,नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सहिया साथी उपस्थित रहे।
Related posts:

