Advertisements
Spread the love

बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जन्म जयंती…

जगबंधु महतो गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मुर्गाघुट्टू गांव में भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में आज महान स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेज हुकूमत के विरुद्ध क्रांति के आगाज करने वाले बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई।

Advertisements

इस आयोजित कार्यक्रम के तहत अमित सिंहदेव ने कहा 1771 से 1784 तक उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के विरोध लंबी और कभी न समर्पण करने वाली लड़ाई लड़ी। देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी देश के प्रथम क्रांतिकारी थे पर इतिहासकारों ने कभी भी इसका जिक्र नहीं किया।

इस मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा, माझी बाबा लोवो बेसरा, नायके बाबा धीरेन माझी, लखीराम बेसरा, होपना बेसरा, देवीलाल टुडू ,संजय सरदार, रश्मि साहू, अजीत सिंह, बाबूराम मार्डी, रघुनाथ मंडल, सूर्या नायक, सुदेश नायक, वीरसिंह मुर्मू, विवेक कुमार, शंकर मार्डी, सुमित झा, राजन, विशू महतो के साथ-साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।