Advertisements
Spread the love

श्री परशुराम शक्ति सेना का चौथा स्थापना दिवस मना; ब्राह्मण समाज की एकता को और बुलंद करने का लिया गया संकल्प…

सरायकेला। खरसावां के मां बसंती मंदिर परिसर पर में शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला श्री परशुराम शक्ति सेना के द्वारा चौथा स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने पंडित के द्वारा भगवान परशुराम की चित्र पर पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कर नमन किया एवं संकल्प लिया गया कि श्री परशुराम शक्ति सेना संगठन को गांव-गांव में प्रत्येक ब्राह्मण के घर पहुंच कर समाज को मजबूत किया जाएगा। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कमेटी के सचिव सुशील सारंगी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए खुशी का दिन है।

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिला में श्री परशुराम शक्ति सेना का गठन वर्ष 2020 में किया गया था। जो चौथा वर्ष पूर्ण होने पर विधिवत स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने समाज के लोगों की जनकल्याण कार्यों से जुड़े सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ाने के साथ इसमें समाज के सभी लोगों को जोड़कर संगठन को और मजबूत के साथ विस्तार करने की अपील किया। उन्होंने सभी से कहा कि भगवान के बताये रास्ते पर चलने के लिए आज संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्दी पश्चिमी सिहभुम में भी श्री परशुराम शक्ति सेना की कमिटी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सुशील सारंगी, भानु प्रताप नन्दा, सरोज कुमार मिश्रा, सुजीत हाजरा, मानु नन्दा, प्रवीण सारंगी, सुमन कुमार पाणी, समीर आचार्य, बुधु पति, सन्नी त्रिपाठी, रधु पति, राजीव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।