Spread the love

कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा में आस्था का जनसैलाब उमड़ा, पुजा करने पहुंचे पत्नी के साथ सांसद विद्युत वरण महतो …

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

चाकुलिया प्रखंड के जयनगर गांव से सटे कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा करने के लिए शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान सुबह से ही पहाड़ पर पूजा करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण विभिन्न वाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की.

इस दौरान लोगो ने पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव और तलहटी पर मां पार्वती की पूजा की. पूजारी सहदेव नायेक, गौरांग नायेक, दानव नायेक, जयहरी नायेक, रवींद्र नायेक, कवि नायेक, मनसा नायेक ने मंत्रोच्चार विधि विधान के साथ पूजा कराई. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात थे. पूजा करने पहुंचे लोग प्रसाद के रूप में जमकर कटहल की खरीदारी की और पहाड़ के नीचे लगे मेला का लूत्फ उठाया.

सांसद विद्युत वरण महतो पत्नी संग पहुंचे पहाड़

सांसद विद्युत वरण महतो पत्नी उषा महतो और अपने समर्थकों के साथ कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा की. इस दौरान सांसद विद्युत महतो ने पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की कान्हाईश्वर पहाड़ी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में घोषणा कराने के लिए वे काफी प्रयास कर रहें हैं.

यह मामला राज्य सरकार के अधीन आती है. उन्होंने बताया की झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर निश्चित रूप से इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप दर्जा दिया जाएगा. इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र, जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, मंडल महामंत्री मोहन सोरेन, मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, त्रिलोचन राणा, अरूण महतो, बिमान महतो, तारक महतो, तापस महतो, चित्त महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…