Advertisements

चाकुलिया: धर्मशाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 25 को, ब्रह्मनंद नारायणा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ देंगे परामर्श
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में आगामी 25 अप्रैल शुक्रवार को मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक चलेगा. इसमें ब्रह्मनंद नारायणा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा हृदय रोग, कैंसर तथा विभिन्न रोगों की जांच तथा चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा. इस कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखण्ड संस्कार संस्कृति प्रमुख रीत लोधा ने दी.
Advertisements


