Advertisements

चाकुलिया: नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कराया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को सफाई मित्रों और कर्मचारियों का विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में नगर पंचायत के सभी सफाई मित्रों को स्वास्थ्य जांच की गई.
Advertisements


इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें. सिटी मैनेजर अनंत खलको ने बताया कि इस तरह के शिविर न केवल सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता संदेश फैलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.।

