Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 10 अगस्त को शोक रैली निकालने को लेकर झामुमो ने की आपातकालीन बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया विधायक कार्यालय में बुधवार को एक आपातकालीन बैठक सह शोक सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने की. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस दौरान बैठक में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को चाकुलिया में एक भव्य शोक रैली निकाली जाएगी. यह रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी, जिसमें कोई नारेबाज़ी नहीं होगी. झामुमो कार्यकर्ता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सैकड़ों समर्थक इस रैली में शामिल होंगे. इसके अलावा 8 अगस्त को वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस और 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा की दिशोम गुरु शिबू सोरेन को खो चुकेंगे आंदोलन का चूक का समाप्त हो गया. ये पूरे राज्य एवं देश के लिए ये अपूरणीय क्षति है. बहुत बड़े योद्धा को खो चुके है. हमें गर्व है कि हम झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए है और जिसके संस्थापन दिशोम गुरु शिबू सोरेन थे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को शौक यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया.

Advertisements

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री के अध्यक्ष साहेबराम मांडी, राजा बारीक, गोपन परिहारी, भृति सुंदर महतो, मोहम्मद गुलाब, समीर दास, पीटला दास, पुलक रंजन महापात्र, रशीद खान, बबलू हेंब्रम, कमल लोचन बेरा, उज्जल महतो, तापस दास आदि उपस्थित थे.

You missed