
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने मैया सम्मान योजना को लेकर सदन में उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती ने सदन में मैया सम्मान योजना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. इस दौरान विधायक ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि मैया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपया की सम्मान राशि प्रदान की जाती है. लेकिन 50 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही कई लाभुक महिलाओं का नाम स्वतः ही योजना से हटा दिया जाता है. इसके कारण उन्हें आर्थिक असुरक्षा और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सदन के माध्यम से मांग की कि 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद इन महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन योजना से स्वतः जोड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें निरंतर आर्थिक सहयोग मिलता रहे और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. विधायक ने कहा कि इस व्यवस्था से राज्य की हजारों माताओं और बहनों को लाभ मिलेगा तथा उनके जीवन-यापन में सहूलियत होगी.

Related posts:

