Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नामोपाड़ा के रासमंच में धूमधाम से मना राधा अष्टमी, राधा के रूप में सजी 108 कन्याओं का हुआ पूजन, भाजपा नेता काबू दत्ता हुआ शामिल

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत के नामोपाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार को धूमधाम से राधा अष्टमी मनाई गई. इस अवसर पर राधा के रूप में सजी 108 कन्याओं का पूजन किया गया. पुजारी गिरी धारी दास ने पूजा की. इस अवसर पर मंदिर की भव्य सजावट की गई है. मंदिर में पूजा अर्चना हुई. राधा के रूप में 108 कन्याओं का पूजन हुआ. मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी गिरी धारी दास ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. कमेटी द्वारा राधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूजा के बाद मंदिर परिसर में सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में बनी पूड़ी, सब्जी, खीर और बूंदिया ग्रहण किया.

Advertisements

इस अवसर पर भाजपा नेता काबू दत्ता मंदिर पहुंचकर राधा कृष्ण के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. साथ ही भाजपा नेता श्रद्धालुओं के साथ जमीन में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर संग्रक्षक दिलीप दास, लखी नारायण दास, देवदास पंडा, अजीवन सदस्य रंजीत दास, पतित पावन दास, अध्यक्ष तारक नाथ दास, सचिव राजेश कुमार दास, कोषाध्यक्ष उत्पल पंडा, चन्द्रदेव महतो, दिलीप दास, पंकज दास, चंदन दास, मानू पंडा, पशुपति बेरा, देवाशीष दास, हिमांशु दास, सुभम दास, निमाई दास, मोहित दास, भोलानाथ दास, सिदाम दास, कृष्णा बेरा, बलराम दास आदि उपस्थित थे.