Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा खेलो झारखंड के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित खेलो झारखंड के अंतर्गत दिनांक 9 एवं 10 सितंबर को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. यह खेल प्रतियोगिताएं केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय एवं मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित की गई. इस खेल में चाकुलिया प्रखंड के सभी विद्यालयों से विभिन्न आयु वर्ग के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. इस खेल का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल शिक्षक रामस्वरूप यादव ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर किया. खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग, अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग अंडर-19 बालक- बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी दौड़, 100 मीटर रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो- खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.

Advertisements

फुटबॉल अंडर 19 बालक वर्ग में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वॉलीबॉल अंडर 19 बालक वर्ग में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. खो खो में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोहलदांगा ने प्राप्त किया एवं अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया ने प्राप्त किया. कबड्डी अंडर 19 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय मनोहर लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

खेलो झारखंड प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक शिव शंकर पोलाइ, सुनील कुमार सिंह, कातु सोरेन ,परशुराम हेंब्रम, लोकेश साधु, कृष्ण पद महतो,विश्वजीत गिरी, मृणाल कर, मानस महतो, सुखेंदु महतो, शिक्षिका पदमा कुमारी महतो, सुष्मिता दलाई, विद्यावती किस्कू, खेल शिक्षक गौतम मंडल, देव विश्वास, सुदीप कुंभकार, बुलबुल एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

You missed