Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: प्रजापति ब्रहमकुमारीज की बहनों ने स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में मनाया राखी उत्सव

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में सोमवार सावन के पावन मुहुर्त पर प्रजापति ब्रहमकुमारीज के बहनें बीके गंगा, बीके संजू देवी एवं बीके मंजू द्वारा संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहन्ती समेत संस्थान के सभी कर्मचारी एंव लगभग 130 ट्रेनीज को बारी-बारी से राखी बांधकर सभी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. इसके पूर्व प्राचार्य तरुण मोहंती के द्वारा सभी ब्रह्मकुमारीज सदस्यों को मिठाई आदि से अभिनन्दन किया गया. ब्रह्मकुमारीज बहनों द्वारा सभी को अलग-अलग ग्रीटिंग्स दिया गया जिसमें सभी के लिए अलग अलग सुविचार लिखा गया है. साथ ही बहनों ने उस सुविचार को अनुपालन करने का आग्रह किया. इस दौरान बहनों द्वारा प्राचार्य को एक सुविचार पुस्तक भेंट स्वरुप प्रदान किया.

Advertisements

इस मौके पर ब्रम्हकुमारीज के बीके हरिभाई, दिनेश शुक्ला, मनोरंजन कुमार, संस्थान के प्रशिक्षक पिजूस पात्र, संजीत राउत मनोज बेरा, राजन पाल, कुलदीप उरांव, सुब्रतो महतो, शुक्ला मोहन्ती, नृपेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे.

You missed