
चाकुलिया: समावेशी रिसोर्स सेंटर में 26 दिव्यांग बच्चों के बीच जांच सह सहायक उपकरण वितरण का किया गया वितरण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित समावेशी रिसोर्स सेंटर में रविवार को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण जांच सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विशाल बारीक शामिल होकर दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया. इस दौरान कुल 26 दिव्यांग के बीच बैटरी युक्त ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग, टीएलएम कीट्स, रोलेटर, क्लिपर का वितरण गया. इस दौरान शिविर में एएलएमआईसीओ की टीम ने बच्चों का जांच किया जिसमें 11 बच्चों को चयनित किया गया जिसे सहायक उपकरण दिया जाएगा. मौके पर विशाल बारीक ने बताया कि इन यंत्रों व सहायक उपकरणों के वितरण का उद्देश्य दिव्यांगजनों में दिव्यांगता का असर कम कर उनके शारीरिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक पुनर्वास तथा आर्थिक क्षमता में वृद्धि करना है.


इस मौके पर जिला कार्यालय से रिसोर्स शिक्षक निखिल मंडल, शिक्षक सुनील कुमार सिंह, रिसोर्स टीचर श्वेता कुमारी, पॉल अब्राहम, सीआरपी सजदा खातून, मनोज महतो, बबलू हेंब्रम, निकुंज लोधा, शुभम दास, आरती नायक, संजय महतो, प्रहलाद महतो, देवेंद्र नाथ पात्र आदि उपस्थित थे.

