
चाकुलिया: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव, झूम उठे लोग
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणीसती मंदिर में भाद्र अमावस्या के अवसर पर राणीसती मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भाद्र अमावस्या धूमधाम से मनाई गई. महोत्सव के अंतिम दिन राणीसती मंदिर की भव्य सजावट, अखंड ज्योत और छप्पन भोग मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा. महोत्सव के दुसरे दिन मंगल आरती और जात पूजन हुई. वहीं 3 बजे से मंगलपाठ नृत्य नाटिका और श्रृंगार आरती के साथ संपन्न हुआ. रात में भक्तो के लिए समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया और देर रात भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ. कोलकाता से आए श्वेता अग्रवाल एंड ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर दादी की भक्ति की रस में लोगों को खुब डूबोया. कलाकारों ने नृत्य नाटिका पर श्रोता राणीसती दादी की भक्ति में देर रात तक गोता लगाते रहे और मंदिर परिसर दादी की जयकारा से गूंजता रहा.


इस मौके पर भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, हरि रूंगटा, संजय बांकडेवाला, रवि झुनझुनवाला, माधवी झुनझुनवाला, अंजू झुनझुनवाला, नीता झुनझुनवाला, चंदा रूंगटा, अरुणा सुरेखा, बिना खंडेलवाल, रीना केडिया आदि उपस्थित थे.

