Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के दो छात्र लोको पायलट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर करेंगे भारतीय रेलवे में सेवा प्रदान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी अब प्राइवेट सैमूर में प्लेसमेंट के साथ-साथ सरकारी विभाग में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं. ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के दो छात्र शिव शंकर मुर्मू एवं श्रीनाथ टुडू इस बार रेलवे में लोको पायलट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर भारतीय रेलवे में अपना सेवा प्रदान करने जा रहे हैं. इसके अलावा पिछले सत्र के फीटर ट्रेड के सागेन किस्कू भी सीआरपीएफ के पदाधिकारी पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं, जो कि बहुत ही गर्व का विषय है. इस खबर से संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहन्ती काफी उत्साहित है, उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा महशुस हो रहा है. यहाँ के लगभग 16-17 विद्यार्थी राज्य के इलेक्ट्रिशिटी बोर्ड, अग्नीवीर, रेलवे एवं विभिन्न अन्य सरकारी विभागों में पहले से कार्यरत है और उस कड़ी में पुनः यह दो नाम जुड़ जाने से काफी गवींवित महशुस हो रहा है. यह आईटीआई हमेशा से ही प्राइवेट सेक्टर में देश के विभिन्न बड़े से बड़े कम्पनियों में उत्तीर्ण सभी छात्रों का प्लेसमेंट कराते आए हैं और भविष्य में भी शत प्रतिशत प्लेसमेंट देते रहेंगे. यहां के विद्यार्थी सरकारी विभाग से जुड़कर अपना भविष्य उज्ज्वल करने के साथ-साथ इस क्षेत्र का नाम भी रौशन कर रहा है. यह बहुत ही गौरव की बात है. इस दौरान प्राचार्य तरुण कुमार मोहन्ती ने दोनों छात्रों को मुंह मीठा कराते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में हमेशा आगे बढ़ने का शुभकामनाएं प्रदान की. इस मौके पर संस्थान के सभी प्रशिक्षक पिजूस कुमार पात्र, संजीत राउत, राजन पाल, मनोज कुमार बेरा, सकीला किस्कू, कुलदीप उरांव, शुक्ला मोहन्ती, नृपेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements