
चाकुलिया: स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने को लेकर दिलाई गई शपथ
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के तहत चाकुलिया नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार के निर्देश पर शनिवार को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई. विशेष स्वच्छता अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम गत 17 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक सभी वार्डो में चलाया जा रहा है. इस दौरान सिटी मैनेजर मोनिश सलाम ने कहा कि जिस आजाद भारत का सपना महात्मा गांधी ने देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं बल्कि एक स्वच्छ व विकसित देश की भी कल्पना की थी. उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि हर सप्ताह सिर्फ दो घण्टे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करे. हम गंदगी नही करेगे बल्कि लोगों को भी गंदगी न करने की अपील करेगे. इसकी शुरूआत हम अपने घर, परिवार, मुहल्ले व कार्यस्थल से करनी होगी. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रहेगी तो हम निरोगी होने के साथ ही साथ स्वस्थ भी रहेगे और हमारा समाज व देश भी स्वस्थ होगा. इस मौके पर प्रभात मिंज, अरूण कुमार महतो, प्रलभ नाथ झा, दुर्गा पद नाथ, रोकी दास, आसित नाथ आदि उपस्थित थे.

Related posts:

