Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विजय भारती कंस्ट्रक्शन के द्वारा भूमि निवेश योजना में सम्मिलित निवेशक साझेदारों के बीच अनुदान में ट्रेक्टर एंव दो-पहिया वाहन का किया गया वितरण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड में विजय भारती कंस्ट्रक्शन के द्वारा भूमि निवेश योजना में सम्मिलित निवेशक साझेदारों के बीच अनुदान में ट्रेक्टर एंव दो-पहिया वाहन (स्कूटी, बाईक) वितरण किया गया. विजय भारती कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा छत्तीसगढ व अन्य राज्यों में भूमि, निर्माण कार्य, पर्यटन स्थल व अन्य परियोजना के क्षेत्र में निवेश कर अपने निवेशक पार्टनरों के आय को कम से कम समय में दोगुना कर आर्थिक जनकल्याण का कार्य करती हैं. इस उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सक्रिय कार्यकर्त्ता अशित पाल एंव आशिष कुमार गिरि ने किया तथा वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विक्रम मुर्मू उपस्थित थे. वहीं उपहार के रूप में तारापदो गिरि को टैक्टर, रिता पाल को इलेक्ट्रिक स्कूटी, जयशंकर गिरि को स्कूटी, मनोज कुमार हांसदा को हिरो बाईक प्रदान किया गया. इस वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यगण के रूप में विक्रम सोरेन, लखन मुर्मू, लालू कर्मकार, देबाशीष गिरि एंव आमंत्रित सदस्य शामिल थे.

Advertisements