Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां – (विकास कुमार) ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के मौजूदगी में शुक्रवार रात नो बजे के करीब चांडिल डेम का एक रेडियल गेट खोला गया। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि लगातार हो रहे बरसात से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 181.55 मीटर पर पहुंच गया। जिससे कोई विस्थापित गांव में चांडिल डैम का पानी घुस गया।

Advertisements

वहीं विधायक ने डैम का जलस्तर को बढ़ते देख रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री दिल्ली में रहने के कारण उनसे फोन पर बात कर विस्थापित गांव का जानकारी दिया। वही मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर चांडिल डैम का जलस्तर कम करने को कहा। वही विधायक ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत भूषण से बात कर मामले की जानकारी दिया। वही चांडिल डैम का सात नंबर रेडियल गेट को हाफ मीटर खोल दिया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो आदि उपस्थित थे।