Spread the love

4 महिने का अनाज डीलर द्वारा डकारने का लाभूकों ने लगाया आरोप…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के पारगामा के ग्रामीण लाभूकों ने किशुनडीह गांव निवासी डीलर बलभद्र मुर्मू के खिलाफ 4 महिने का अनाज आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया है। पारगामा के डीलर शंकर चन्द्र महतो के मृत्यु के बाद किशुनडीह के डीलर बलभद्र मुर्मू को पारगामा के लाभूकों का अनाज आपूर्ति विभाग द्वारा आबंटन किया गया।

लाभूकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन देकर डीलर द्वारा ठप्पा लगाने के बाद अनाज देने में बार बार डीलर के पास चक्कर लगाने के बाद अनाज मिलने का बात बताया गया है। आवेदन में 1 से ढाई किलो प्रति कार्ड अनाज काटकर देने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि डीलर से कम अनाज देने का शिकायत करने पर डीलर द्वारा गलत व्यवहार भी किया जाता है। वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव के उपस्थिति में बैठक कर 4 महिने का अनाज आपूर्ति करने का मांग किया है।

अनाज एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति नहीं करने की स्थिति में प्रखंड कार्यालय का घेराव करने का सहमति बनाया गया। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि डीलर के मृत्यु के बाद नये डीलर बलभद्र मुर्मू द्वारा दो महीने का ही अनाज आपूर्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से सितम्बर के अंदर सिर्फ दो महीने का ही अनाज दिया गया है, तो 4 महिने का गरीबों का अनाज कहां गया। उन्होंने कहा कि आपूर्ति पदाधिकारी 4 महिने का अनाज एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति नहीं किया गया तो पुरे जन समुह के साथ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

Advertisements

You missed