Advertisements
Spread the love

 

जिप सदस्य के सौजन्य से

लगा नि:शुल्क नेत्र जांच

शिविर…….

  चाण्डिल (सुदेश कुमार ) –  सरायकेला। जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक एवं चांडिल 5 से जिला परिषद की भावी प्रत्याशी उनकी धर्मपत्नी पिंकी लायेक के सौजन्य से एएसजी आई हॉस्पिटल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी पंचायत अंतर्गत घोड़ानेगी सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित किए गए उक्त नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 35 मरीजों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें से 11 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर भेजा जाएगा।

इस अवसर पर घोड़ानेगी पंचायत के मुखिया बादल उरांव, रुचाप पंचायत के उप मुखिया अशोक दास, बिल्टू राय, वरुण सिंह एवं भास्कर महतो सहित एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम मौजूद रहे।

You missed