Advertisements
Spread the love

अपहृत बच्चा नहीं मिलने से रो रो कर परिजनों का हुआ बुरा हाल…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक से अपहृत 8 वर्षीय बच्चा नागेन्द्र राठौर का तीन दिन बीतने के बाद भी कहीं नहीं मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नागेन्द्र के मां पिताजी दर दर खोजबीन कर लोगों से बच्चा ढुंढने में मदत करने का गुहार लगा रहे हैं। वहीं परिजनों का बच्चा नहीं मिलने से रो रो कर बुरा हाल है। नागेन्द्र के पिता मनेजर राठौर द्वारा ईचागढ़ थाना में भी बुधवार को सुचना दिया गया है।

परिवार के साथ बुंडू, सिल्ली ,राहे आदि जगहों में भी जाकर खोजबीन किया गया,मगर कहीं सुराग नही मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब दो बजे बच्चा मिलन चौक में था और तब से घर नहीं लौटा। पिता मनेजर राठौर का कहना है कि किसी प्लास्टिक चुनने वाले अपने ओटो में बैठाकर सिल्ली की ओर भाग गया।

बता दुं की मनेजर राठौर दो तीन वर्षों से सितु हाट के सैड में अपने परिवार के साथ रहते हैं और जड़ी बुटी दवा बेचते हैं। वह बिहार के औरंगाबाद जिले का जम्होर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव का निवासी है। वहीं श्री राठौर ने बताया कि तीन दिनों से दर दर खोजबीन कर रहे हैं, कहीं नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि थाना के पुलिस भी अपने स्तर से खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटा को प्लास्टिक बोतल चुनने वालों ने बहला फुसलाकर कर ले भागा है। उन्होंने प्रशासन और लोगों से बच्चा को खोजने में सहयोग करने का गुहार लगाया है।

You missed