Advertisements
Spread the love

जालान फाइनेंशियल सॉल्यूशन चण्डिल ने पारस अस्पाताल के सहयोग से 100 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच निःशुल्क किया और लोगों को कैसे स्वस्थ्य रहें जीवन जीने का तरीका बताया …..

आज चांडिल में जालान फाइनेंशियल सॉल्यूशन के ऑफिस में फ्यूचर जनरल जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सहायता से निशुल्क स्वास्थ जांच कैंप का आयोजन हुआ जिसमें की क्षेत्र के लोगो में स्वास्थ को लेकर जागरूकता फैलाई गई, इस दरमियान क्षेत्र के काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त हो स्वास्थ शिविर में पहुंचे और इसके आयोजन में रांची के पारस हॉस्पिटल से डॉक्टर रोहित और प्रशांत जी मौजूद थे ।

Advertisements

लोगो को अपनी नजरंदाज हो रही बीमारी के बारे में जानकर काफी जागरूकता मिली और लोगो ने जालान फाइनेंशियल सॉल्यूशन के संचालक अमन जालान को कहा की ऐसे कैंप का आयोजन निरंतर होता रहेए साथ ही अमन जी ने हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में काफी अहम जानकारियां लोगो को दी और उसके लाभ से लोगो को अवगत कराया।
इस आयोजन में नवीन पसारी, बिद्दूत डॉन, पंकज पसारी, सुकुमार चक्रवर्ती, सरस्वती देवी, रमेश चौधरी, सुबास कुंडू आदि उपस्थित थे।

You missed