Advertisements

विधायक सविता महतो ने चांडिल बाजार, बड़ामटांड व मिरुडीह में खींचा रथ की डोर…
चांडिल: (सुदेश कुमार) चांडिल प्रखंड के चांडिल बाजार, चौलीवासा बड़ामटांड व मिरुडीह में रविवार को भजन संकीर्तन के साथ रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का काफी भीड़ देखा गया। रथ यात्रा में विधायक सविता महतो भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने रथ का डोर खींचा और प्रभु जगन्नाथ से क्षेत्र का मंगल कामना किया।
Advertisements

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन में हम सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने जुबा पीढ़ी से धार्मिक आयोजन को बचाए रखने का अपील किया। इस अवसर पर महंत विद्यानंद सरस्वती, झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, कृष्णा किशोर महतो, राहुल वर्मा, खुदीराम कालिंदी, रतन साव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

