Spread the love

विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का लिया जायजा,पीड़ित परिवारो के बीच किया सूखा राहत सामग्री का वितरण…

चांडिल (सुदेश कुमार)  चांडिल डैम का जलस्तर में वृद्धि होने पर ईचागढ़ के कोई विस्थापित गांवो में डैम का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गांव में बाढ़ के पानी घुसने की सूचना पर विधायक सविता महतो मंगलवार को ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो के साथ पातकुम, ईचागढ़, बांदु, बाबू चमदा, कालि चामदा, मौसाड़ा आदि कई गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले और उनका हाल जाना।

साथ ही विधायक ने पीड़ित परिजनों के बीच सूखा राहत सामग्री का भी वितरण किया। इस दौरान विधायक ने लोगों को कहा कि राज्य के जल संसाधन मंत्री राम दास सोरेन से बात कर डैम के 12 रेडियल गेट को 2.5 मीटर करके खोलवाया गया। साथ ही मंत्री ने विभाग के अधिकारी को जलस्तर घटने तक सभी रेडियल गेट को खुला रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने लोगों से रात के समय पास के किसी सरकारी स्कूल भवन या ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा। इसी क्रम में विधायक ने चांडिल डैम पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी संग डैम के जलस्तर का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दीए। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव अभय यादव, किसुन किसकु, सपन आदित्यदेव, सुदामा हेंब्रम, राहुल वर्मा, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, आदि काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed