Spread the love

पोलटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का उपायुक्त एवं पुलिस

अधीक्षक ने सम्बन्धित पदाधिकारीयों के साथ किया निरीक्षण,

सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के दिए निर्देश….

सरायकेला। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने अनुमंडल कार्यालय कक्ष मे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी RO, AERO एवं सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने सभी कार्यो का जायजा लेते हुए उन्होंने बताया कि जिला परिषद पद के प्रत्याशी के नामांकन के लिए ITDA के कार्यालय, वही पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, मुखिया पद के प्रत्याशी सम्बंधित अंचल अधिकारी वार्ड सदस्य के प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय में जा कर नामांकन करा सकते है। इसी कड़ी में उपायुक्त द्वारा नामांकन से सम्बंधित सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था कार्यो पर विशेष चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि चुनाव के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। एवं चुनाव सम्बंधित सभी जानकारिया सोशल मीडिया के माध्यम से जनसाधारण तक अवगत कराई जायेगी।

इसी कड़ी में उपायुक्त ने चांडिल पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग रूम अनुमंडल स्तर पर ही होगा। जिसके मद्देनजर भवन का भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया है। तथा बिजली की सुविधा दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed