
कपाली के ताजनगर में कमरे के भीतर युवक को चाकु मारकर
किया हत्या । पुलिस ने शव केा किया बरामद । मामले की जांच
में जुट गई पुलिस । शव मिलने की खबर से बस्ती में
सनसनी.फैल गई …
चाण्डिल (परमेश्वर साव): सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर के समीप साही कॉलोनी के एक मकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है । सूचना पाकर कपाली ओपी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया । शव को लेकर मामले की जाँच में जुट गई है । घटना बीती रात की बतायी जा रही है । मृतक की पहचान 27 वर्षीय सहनवाज आलम उर्फ बाबू के रूप में हुई है जो प्लम्बर का काम करता था । वहीं सूचना पाकर घटना स्थल पहुँचे उसके बड़े भाई गुलरेज आलम का कहना है कि मेरे भाई का दो पत्नी है, जिसका पहले पत्नी से कुछ अनबन चल रहा था । जिस कारण से वह दूसरी पत्नी के साथ साही कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह रहा था । वहीं मृतक के बड़ा भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना पहली पत्नी के द्वारा ही अंजाम दिया गया है । वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि जिस तरह से शव को देखा गया वह कमरे के अंदर खून से लथपत है और खून सुखा हुआ था जिससे यह प्रतीत होता है कि घटना को बीते रात अंजाम दिया गया है । वहीं घटना स्थल पर कोई हथियार कि बरामदगी नहीं हुई है आशंका जताया जा रहा है कि कोई धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है । कपाली पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है । वहीं कपाली पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर ब्रह्मानंद अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है ।

सुनील कुमार भोक्ता (कपाली ओपी प्रभारी)
गुलरेज आलम (मृतक का बड़ा भाई)
Related posts:

