Spread the love

विधायक के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन तिरुलडीह पीएचसी को मिला डॉक्टर…

चांडिल (विद्युत महतो) ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक  सविता महतो के अथक प्रयास से कुकडु प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह को सप्ताह में दो दिनों के प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर मिल गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि लगातार लोगों के मांग पर तिरुलडीह पीएचसी में एक महिला डाक्टर जया अग्रवाल को सप्ताह में दो दिनों सोमवार एवं शुक्रवार को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित किया गया है। मालूम हो कि डॉ जया अग्रवाल पिछले 25 अगस्त से ही तिरुलडीह पीएचसी में अपना सेवा प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वे इस मुद्दे को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एवं सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने रखा गया था।

Advertisements

कई बार मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर भी मामले की जानकारी दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक को डॉक्टर के कमी के कारण तिरुलडीह पीएचसी में डॉक्टर नहीं होने का कारण बताया था तथा उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया था कि जल्द ही तिरुलडीह पीएचसी में डॉक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के जनता के मांग को मैं हमेशा एक एक कर पुरा करने के लिए जनता के साथ खड़ी हूं।

Advertisements

You missed