Advertisements
Spread the love

एनजीटी का भय नही बालू माफियाओं में, गौरी बालू घाट से कपाली पुलिस ने एक ट्रेक्टर और ड्रम के साथ किया जब्त, खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नही…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements

विगत दो सप्ताह से जिला प्रशासन और एनजीटी के द्वारा चांडिल अनुमण्डल में अवैध खनन को लेकर लगातार छापेमारी किया जा रहा है फिर भी चांडिल प्रखंड के गौरी में स्वर्ण रेखा से अवैध खनन रूकने का नाम ही नही ले रहा है। आज शनिवार को गौरी घाट में चांडिल अंचला अधिकारी और कपाली पुलिस ने गौरी घाट में छापेमारी किया और एक ट्रेक्टर और ड्रम को जब्त किया।

इस मामले में थाना प्रभारी से पुछे जाने पर बताया कि अंचला अधिकारी के द्वारा जब्त ट्रेक्टर पर लिखित नही मिलने के कारण मामला दर्ज नही किया गया है। वही बता दे कि विगत दिनो एनजीटी की टीम के द्वारा 15500 सीएफटी बालू डंप को जब्त किया था।वही टीम के अधिकारी राकेश रंजन ने बताया की यह रिपोर्ट 15 अप्रैल तक एनजीटी को सौंपना है।

यूं कहा जाय की झारखंड में कानून व्यवसाय लचर होने के कारण अवैध कारोबारीयों में भय खत्म हो चुका है। जिस कारण कानूनी कारवाही भी छलावा दिख रहा है। ऐसे में राज्य सरकार के राजस्व की चोरी तो हो रही है। कहा जाए तो राज्य का खजाना खाली हो रहा है वही सरकारी बाबू जेब भर रहे है।

You missed