Spread the love

शौर्य जागरण यात्रा की स्वागत हेतु विभिन्न हिन्दू संगठनों ने की बैठक, चार अक्तूबर को यात्रा का चांडिल पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत…

चांडिल: परमेश्वर साव

चांडिल में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल तथा विभिन्न हिन्दू संगठनों का एक संयुक्त बैठक चांडिल स्थित विवेकानंद केंद्र के हनुमान मंदिर परिसर में विहिप चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष नीलरतन खां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसमें चार अक्तूबर को चांडिल पहुंचने वाली शौर्य जागरण यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। उक्त विषय को लेकर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकरी और कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी भी सौपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विहिप जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के मन में शौर्य गाथा जगाने के उद्देश्य से श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर का शिलान्यास से पूर्व शौर्य जागरण यात्रा का कार्यक्रम संपूर्ण देश भर में आयोजन किया गया है।

ज्ञात हो कि आगामी वर्ष के जनवरी माह को मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी के अनुसार यात्रा जमशेदपुर से आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा होते हुए चार अक्तूबर को संध्या तीन बजे चांडिल गोलचक्कर पहुंचेगी। इसके उपरांत चांडिल बाजार नगर भ्रमण करते हुए रथ यात्रा विवेकानंद केंद्र परिसर पहुंचेगी। उक्त स्थल पर यात्रा पहुंचने के पश्चात महाआरती किया जाएगा। रात्रि विश्राम चांडिल मे होगा, एवं दूसरे दिन प्रात आठ बजे विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात यात्रा चौका के लिए प्रस्थान करेगी। श्री चौधरी ने सभी चांडिल वासी को शोर्य जागरण यात्रा मे शामिल होकर इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का आवाह्न किया।

बैठक में मुख्य रूप से विहिप कोल्हान प्रमंडल मंत्री मिथिलेश महतो, सरायकेला-खरसावां गौरक्षा प्रमुख उमाकांत महतो, पंकज गौर, नेबू महतो, मनोज वर्मा, दिनेश भगत, लोकनाथ साहू, रबनी महाली, रेखा महतो, पदया महतो, लक्ष्मी प्रिया महतो, मेनका महतो सहित काफी संख्या में विहिप, बजरंग दल तथा अन्य सनातनी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…