Advertisements
Spread the love

शतरंज चैंपियनशिप का हुआ समापन, विजेता हुए पुरस्कृत

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का  समापन हुआ। इस अवसर पर रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली और हरि माधवन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को 75,000 रु. से पांच हजार रु. तक की राशि से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट की ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास और तमिलनाडु के हरि माधवन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कैटेगरी में विजेताओं को 50,000 रु. से लेकर पांच हजार रु तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के अंत में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं  कुलपति प्रो सी जगनाथन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ तथा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव  नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष  मिथिलेश पांडे, आशीष साहू,  सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति समेत समस्त प्रतिभागियों को राज्य शतरंज संघ के संरक्षक  राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

You missed