Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम में कांटे की टक्कर, 1 वोट से अंकुर सिंह ने जीता उपमहापौर चुनाव

Advertisements

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर पद के चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह चुनाव डीसी ऑफिस के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदों ने मतदान किया।
मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार अंकुर सिंह को 18 वोट, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मात्र 1 वोट के अंतर से अंकुर सिंह ने जीत दर्ज कर उपमहापौर पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महापौर संजय सरदार ने अंकुर सिंह को उपमहापौर पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही अंकुर सिंह ने औपचारिक रूप से उपमहापौर का पदभार ग्रहण किया।
आदित्यपुर नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं और सभी पार्षदों के मतदान से यह चुनाव संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही अंकुर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।