Advertisements
Spread the love

रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर निगम अलर्ट, पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Advertisements

राँची । राँची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसे लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उद्घाटन से पहले इलाके को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
<span;>सोमवार को नगर निगम की टीम ने पिस्का मोड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगे मछली बाजार, सब्जी के ठेले और छोटी अस्थायी दुकानों को हटाया गया। जो दुकानदार स्वेच्छा से नहीं हटे, उन्हें प्रशासन की सख्ती का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें समेट लीं और अभियान में निगम का सहयोग किया। इस इलाके में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे अतिक्रमण इसकी एक बड़ी वजह है। नगर निगम का मानना है कि फ्लाईओवर चालू होने के बाद जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि रास्तों पर कोई अतिक्रमण न हो। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्वेच्छा से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखें, ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

 

You missed