
खरसीदाग ओ०पी० क्षेत्र में दो पिकअप वाहन में प्रतिबंधित मांस के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार

✍️ Arjun Kumar Pramanik
रांची/नामकुम । पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो पिकअप वाहन उजला एवं काला प्लास्टिक से ढका हुआ है. जिसमें गो-वशीय पशु का प्रतिबंधित मास लोड कर तस्कर कर विक्रय करने हेतु दलादली के तरफ से नामकुम खरसीदाग की ओर जा रही है. जिसे कोलकाता को लिए भेजा जाना है। प्राप्त सूचनानुसार छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसीदाग ओ०पी० स्थित रिंग रोड़ में वाहन चेकिंग लगाया गया। भुसूर रिंग की ओर से दो पिकऑप बाहन अत्यधिक तेजी से आते हुए दिखाई दिया तो छापामारी दल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया। पुलिस छापामारी दल को देखकर उपरोक्त दोनों पिकऑप वाहन में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति गाड़ी को रिंग रोड़ में छोड़कर भागने का प्रयास किये जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये हुए अपराधी से पुछताछ करने पर बताया गया कि वाहन में मुर्गी का दाना एवं मछली चारा लोड है. जिसके सबध दस्तावेज दिखाया गया। परंतु संदेह होने के उपरात दोनों वाहनों के चालक एवं खलासी को गाड़ी में बंधे हुए तिरपाल को खोल कर लदे हुए माल को दिखाने के लिये कहा गया, जिसपर वे लोग घबरा गये। छापामारी दल द्वारा भौतिक रूप से निरीक्षण करने पर पाया गया कि दोनों पिकअप वाहन में गो-वंशीय पशु का मांसं लदा हुआ है, जिससे स्पष्ट हुआ कि चारा का गलत /जाली दस्तावेज के आधार पर प्रतिबंधित गो वंशीय मांस का परिवहन किया जा रहा है।

