Spread the love

पोटका के बड़ा सिगदी बिरसा मंच में आदिवासी भूमिज समाज के स्वशासन व्यवस्था नेतृत्व करताओ का पहचान सम्मेलन…

जमशेदपुर /,पोटका अभिजीत सेन:

पूर्वी सिंहभूम पोटका के बड़ा सिगदी बिरसा मंच में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहिद सुबल सिंह के 254 वा शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में विधिवत आदिवासी भूमिज-समाज का विद दिरि झंडा उत्कलन किया गया साथ ही आदिवासी भूमिज- समाज के अपनी पहचान पुस्तिका भी विमोचन किया गया जिस किताब को सिद्धेश्वर सरदार ने संकलित किया है एवं चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद सुबल सिंह के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संचालन हरिश सिंह भूमिज- एवं गौरी सरदार द्वारा ।कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडली गठन किया गया। आदिवासी भूमिज समाज के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने विषय प्रवेश के बारे में जानकारी दिया।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल उड़ीसा एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्र से पोटका डुमरिया, मुसाबनी, बहरागोड़ा ,धालभूमगढ़,, नीमडीह, सरायकेला खरसावां, प्रखंड से ग्राम प्रधान, दीगर सरदार नायेक,पायेत, नाया ,पीड़नाया, देऊड़ी ,कुड़ाम देऊड़ी, डाकुआ, पाड़ीगिराई, शासन, जगबाड़ी, दाड़ीया जान आदि एवं समाज के बुद्धिजीवी गन एवं समाज सेवीगण अपना अपना परिचय दिया।

आदिवासी भूमिज समाज स्वशासन व्यवस्था के ग्राम सभा एवं उच्च सदन जैसे गांव, पड़सी, गादी/,पीड़/ तरफ मुकाम के बारे में आपसी जानकारी एवं आगे की रणनीति सरकार के साथ आदिवासी भूमिज- समाज स्वशासन व्यवस्था को सामन्य स्थापित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज- समाज झारखंड की सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार, दीगर जयपाल सिंह सरदार, फकीर भूमिज, हरीश भूमिज, शत्रुघ्न सरदार, सुदर्शन भूमिज लखीन्दर सरदार, जय सिंह सरदार, साहेब राम भूमिज, हेमंत भूमिज ,मनोरंजन सिंह, बृहस्पति सरदार, गुरुपद सरदार, पटल सरदार पुतुल सरदार जयंती सरदार गौरी सरदार, अनीता सरदार, सुनीता सरदार ,पतोई सरदार, सुनाराम सरदार, सुजल सरदार, मनसा सरदार, आदि उपस्थित रहे

Advertisements

You missed