Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त…

प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

सरायकेला संजय मिश्रा: जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisements

वहीं कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि विवाद, सिंहभूम कॉलेज चांडिल द्वारा रैयती भूमि पर अवैध निर्माण कराने, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राशन वितरण में अनियमितता समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।