Advertisements
Spread the love

दिव्यांग बच्चों ने जूलॉजिकल पार्क जमशेदपुर का किया एक्सपोजर विजिट…

खुशी से खिले दिव्यांग बच्चों के चेहरे…

सरायकेला संजय मिश्रा: समग्र शिक्षा अभियान सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान समावेशी शिक्षा के तहत जिले के सभी प्रखंडों से कुल 68 दिव्यांग बच्चों को जूलॉजिकल पार्क जमशेदपुर का भ्रमण कराया गया। जिसके क्रम में कई प्रकार के पशु पक्षी से अवगत कराया गया। एवं जमशेदपुर के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी दी गई।

Advertisements

जूलॉजिकल पार्क में जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम एवं समावेशी जिला प्रभारी सुभाष हेंब्रम खुद मौजूद होकर बच्चों को हौसला अफजाई करते रहे।एवं विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों एवं जल जीव के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी दिए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराने का उद्देश्य बच्चों को मनोबल बढ़ना एवं विभिन्न प्रकार के नई जानकारी से अवगत कराना है।

समावेशी शिक्षा प्रभारी सुभाष हेंब्रम ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों से दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए लाया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चे भी अन्य सामान्य बच्चों के साथ मिलकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रखंड के रिसोर्स शिक्षक एवं फिजियोथैरेपिस्ट ने अहम भूमिका निभाये।