Advertisements
Spread the love

पुंजीडंगरी दूंगी मंदिर प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, मिथिला सांस्कृतिक परिषद की सराहनीय पहल

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के पुंजीडंगरी स्थित दूंगी मंदिर प्रांगण में बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल झा ने की, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना मानव सेवा का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा की गई यह पहल समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करती है।

स्थानीय ग्रामीणों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के अध्यन मोहन ठाकुर, महासचचिव धर्मेश झा, पंकज राय, अनिल झा, राजेश झा, शिवचंद्र झा, गोपालजी चौधरी, अमर झा, विलाश झा, संदीप झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

You missed