Spread the love

जिला एवं प्रखण्ड युवा कांग्रेस कमिटी ने संयुक्त रूप से मनाया भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस…

सरायकेला – संजय मिश्रा
युवा कांग्रेस के 63वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुंडुईया और सरायकेला युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम ने युवा कांग्रेस का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के शपथ-पत्र का शपथग्रहण किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुंडुईया ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1960 ई• को युवा कांग्रेस की स्थापना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी ने सामाजिक कार्य करने और दक्षिणपंथी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलने के उद्देश्य से तथा कांग्रेस पार्टी के एक फ्रंटल संगठन के रूप में स्थापित करके युवा कांग्रेस को एक नया आयाम दी थी।

Advertisements

प्रियरंजन दासमुंशी भारतीय युवा कांग्रेस के पहले निर्वाचित अध्यक्ष थे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुंडुईया ने कहा कि आज स्वस्थ लोकतंत्र के लिए राजनीति में युवाओं का सशक्तिकरण और भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि युवा ही नई सोच और नई ऊर्जा के साथ देश का विकास कर सकते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव हीरालाल तियू, सरायकेला प्रखण्ड उपाध्यक्ष सिंधु टुडू, राजनगर प्रखण्ड उपाध्यक्ष मोटू सोरेन, प्रखण्ड महासचिव दुर्गा सोय, प्रखण्ड महासचिव शेख युनुस, प्रखण्ड सचिव फिरदौस आलम, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश साहु, शेख सैदुल, सूरज प्रमाणिक, मंगल हेंब्रम, अनिल सुरेन, राहुल पूर्ति, विकी सुरेन सहित युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed