
बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चाकुलिया तथा बहरागोड़ा में हुआ डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जोरदार स्वागत
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह)/ बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को बहरागोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रविवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने डॉ. गोस्वामी के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी.

इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रवक्ता काजल महाकुड़ ने कहा कि डॉ. गोस्वामी के प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं में भी खुशी की लहर है. इस बार महिलाएं भारी संख्या में वोट देकर डॉ. गोस्वामी को विजयी बनाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. गोस्वामी ने गरीब बेटियों की शादी कराकर क्षेत्र के लोगों का दिल जीता है और यह उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है.
इस मौके पर ज्योत्सना बेरा, कृष्णा पाल, बिना पात्र, शुक्ला बेरा, झूमा नायक, हैमोबती बेरा, मोनालिसा मैती, मीनाक्षी जेना, अर्चना मैती, उषा बेरा, डोली मुर्मू, अर्चना दास, मिता दत्त, सुकेसी नायक, तापसी दास, बुनु मन्ना, मंजुला पलाई, निहारिका मन्ना, बेबी सिंह, माया कुइला, प्रीतिका महापात्र, परश्मनी बेरा, साथी घोष, महुआ महापात्र्, मौमिता मैती, नंदिता घोष, अनिता नायक, जमुना साव, जयंती दास, खुकुमानी जेना, सरस्वती बारिक, सुलेखा बेरा, शकुंतला महतो, जयस्मिता साव, कल्पना सीट आदि उपस्थित थे.
चाकुलिया के बिरसा चौक में किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ गोस्वामी को माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत

बहरागोड़ा विधानसभा सीट से भारतीय के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर रविवार की शाम चाकुलिया बिरसा चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ गोस्वामी को माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. साथ ही पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके उपरांत डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, साधन मल्लिक, दिनेश सिंह, बिजय महतो, परिमल दास, शतदल महतो, जगन्नाथ महतो, चंदन महतो, हीरा महतो, संदीप चंद, मनोरंजन महतो, अपू दास, बनमाली दास, छोटू महतो आदि उपस्थित थे.

