Advertisements
Spread the love

नेहरू युवा केन्द्र संगठन दुमका की ओर से जिला स्कूल के छात्रावास संख्या दो में चलाया गया स्वच्छता अभियान…

दुमका:मौसम गुप्ता

Advertisements

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत रविवार 29 सितंबर को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन दुमका की ओर से युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज के नेतृत्व में जिला स्कूल छात्रावास संख्या 02 में स्वच्छता अभियान चलाया गया| मौके पर छात्रों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।

इस मौके पर नेहरू युवा संगठन दुमका के स्वयंसेवक अमन राज ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में यह राष्ट्रीयवापी कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा 2024” के तहत चलाया जा रहा है| इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्कूल छात्रावास में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है| अवसर पर सभी को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति सजग रहने की आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी कुश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक प्रखंड, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में भी चलाया जा रहा है| उन्होंने नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सभी युवाओं से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा जुड़े और अपने ग्राम और शहरों को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं एवं लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करें|

इस कार्यक्रम में जिला स्कूल छात्रावास के रमेश टुडू, देव सोरेन, अजीत हेंब्रम, पप्पू हेंब्रम, अनीश टुडू, नीरज सोरेन, रवि हेंब्रम, राजीव सोरेन, साकेत कुमार, टिंकू मरांडी, जितेंद्र सोरेन, मुकेश टुडू, जनार्दन किस्कू के साथ दर्जनों छात्र मौजूद थे।