Advertisements
Spread the love

दुमका जिले के एक गांव में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर ग्रामीणों ने घुमाया..

दुमका (दशरथ महतो) दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। यह घटना 9 फरवरी की है। महिला के साथ यह दुर्व्यवहार उस समय किया गया जब वह गांव में एक पंचायती में गयी थी। महिला की बेटी का एक विवाद में पंचायती चल रहा था। जानकारी के अनुसार महिला सरैयाहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है ।

Advertisements

वह 9 फरवरी की दोपहर 12 बजे भोराटाड़ बेटी के यहां गयी थी। इसी दौरान दंबंग ग्रामीणों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया हैं आदिवासी महिला ने सरैयाहाट थाना में 14 नामजद और 100 अज्ञात महिला एवं पुरूष को आरोपी बनाया है।

14 नामजद और 100 अज्ञात पर है आरोप :

आदिवासी महिला ने सरैयाहाट थाना में दिये आवेदन में बताया है कि उसके साथ मीना मरांडी, सुरूजमुनी मरांडी, सुकमी, तालामय, सोनामुनी, मुनी, बसंती मरांडी, सुरज मंराडी, बबलू मरांडी, आमबिका टुउू, एम हेम्ब्रम, विजय मरांडी, सोमलाल टुडू सहित अज्ञात 100 लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा और गांव में घुमाया।

महिला से 15 हजार रूपया छिनने का आरोप

महिला का आरोप है उसके पास 15 हजार रूपया था साथ जेवर भी थे, जो ग्रामीणों ने छिन लिया। उसे लाठी डंडा एवं चप्पल से पीटते रहे। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर डायल किया और पुलिस को जानकारी दी।

दो नाबालिग सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरैयाहाट पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला को बचाया और मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस के दो पदाधिकारी सरैयाहाट के उस गांव में पहुंचे जहां यह घटना घटी। दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा और जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चारा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें दो नाबालिग है इस मामले में पुलिस ने महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

You missed