Spread the love

चुनावी नतीजा की हुई घोषणा रमेश पाड़ेया बने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला शाखा में सात जनवरी को सात पदों के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार की रात मतगणना पुलिस लाइन में हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि 326 मत प्राप्त कर रमेश पाड़ेया अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।

इसके साथ ही 477 मत प्राप्त कर मनोज कुमार यादव उपाध्यक्ष, 371 मत प्राप्त कर मनोज साव सचिव, 341 मत प्राप्त कर बबलू मुर्मू कोषाध्यक्ष, 400 मत प्राप्त कर सूर्य प्रकाश तिवारी संयुक्त सचिव, 355 अंक प्राप्त कर सुमंत राम केन्द्रीय सदस्य, 547 अंक प्राप्त कर पूर्ण चंद्र सोरेन अंकेक्षक के पद पर विजयी हुए।

मतगणना सोमवार की रात नौ बजे से मंगलवार की सुबह चार बजे तक की गई। मतगणना के दौरान जिन प्रत्याशियों के मत अधिक मिल रहे थे उन प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर थी। जीते हुए प्रत्याशियों को माला व अबीर लगाकर समर्थकों ने बधाई दी और रात में ही जमकर नृत्य किया।

बता दें कि जिले व जिले के बाहर करीब नौ स्थानों पर मतदान किया गया। सात जनवरी को सभी स्थानों में मतदान हुआ। लेकिन आठ जनवरी की सुबह साहेबगंज में मतदान के बाद मत पेटियों को सोमवार की शाम तक सरायकेला लाया गया।

सरायकेला मत पेटियों के पहुंचने के बाद सोमवार की रात नौ बजे मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सत्यजीत कुमार, पर्यवेक्षक गुलाब चंद्र महतो की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई।

इन प्रत्याशियो ने लिया था चुनाव में हिस्सा:-

अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र मुंडा, रमेश पाड़ेया व प्रियंका भारती। उपसभापति के लिए बिन्दू भूषण मरांडी, मनोज कुमार यादव, राजेश हेस्सा। सचिव के लिए राजेन्द्र खाखा, मनोज उरांव, सकलधर महतो, श्रावणी कुमारी।

कोषाध्यक्ष के लिए बबलू मुर्मू, मांगरा मुंडा, बुधन सिंह तुबिद, मो शमीम। संयुक्त सचिव के लिए तरुण कुमार महतो, सूर्य प्रकाश तिवारी, कमल किशोर बोबोंगा। केन्द्रीय सदस्य के लिए तपन कुमार प्रधान, सुमंत राम, मंगल हांसदा। अंकेक्षक के लिए सिंगराय सोरेन, पूर्णचंद्र सोरेन, मांखनलाल गोस्वामी, विकास कुमार होनहागा।

डेलिगेट प्रतिनिधि में 60 लोगों ने नामांकन किया था। यहां बता दें कि शुक्रवार को स्क्रूटनी के दौरान अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले विकास विश्वकर्मा, डेलिगेट प्रतिनिधि मुन्ना राय और संजय यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया था। विपक्षी खेमे ने लिखित रुप से शिकायत की थी कि विकास विश्वकर्मा व संजय यादव के पर्चे में प्रस्तावक के रुप में एक ही व्यक्ति ने हस्ताक्षर किए है।

जिसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया और दोनों का नामांकन रद्द कर दिया गया। डेलिगेट प्रतिनिधि मुन्ना राय ने दो स्थानों पर नामांकन भर दिया था जिसके कारण उनका नामांकन भी स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया।

 झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां चुनाव के नतीजे:-

अध्यक्ष:
रमेश पाडेया:326 (विजेता)
सुभाष चंद्र मुंडा:275
प्रियंका भारती:216
उपाध्यक्ष:-
मनोज कुमार यादव:477 (विजेता)
विंदुभुषण मरांडी:217
राजेश हेस्सा:122
सचिव:-
मनोज उरांव:371 (विजेता)
राजेंद्र खाका:187
सकलधर महतो:185
श्रावणी कुमारी:75
कोषाध्यक्ष:-
बूबलु मूर्मू:341 (विजेता)
मांगरा मुंडा:288
मो शमीम:122
बुधन सिंह तुबिद:60
संयुक्त सचिव:-
सूर्यप्रकाश तिवारी:400 (विजेता)
तरूण कुमार महतो:300
कमल किशोर बोंबोगा:112
केंद्रिय सदस्य:-
सुमंत राम:355 (विजेता)
तपन कुमार प्रधान:299
मंगल हांसदा:153
अंकेक्षक:-
पुर्ण चंद्र सोरेन:547 (विेजेता)
सिंहराय सोरेन:115
विकास कुमार होनहागा:76
माखनलाल गोस्वामी:75

Advertisements

You missed