Advertisements
Spread the love

सह्याद्री फार्म FPO में कोलेबिरा बरसात FPO के किसानों का एक्सपोज़र विज़िट सह प्रशिक्षण

Advertisements

Repoter : Dinesh Thakur

कोलेबिरा(सिमडेगा) । उद्यान विभाग के सहयोग से कोलेबिरा बरसात प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) के 20 किसानों तथा अन्य 20 किसानों के लिए सह्याद्री फार्म FPO में एक्सपोज़र विज़िट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को एक सफल FPO की कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रणाली तथा संगठन के विकास मॉडल से अवगत कराना था।प्रशिक्षण के दौरान सह्याद्री फार्म FPO की कार्यप्रणाली, विपणन व्यवस्था तथा किसानों को बेहतर आय दिलाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत FPO संचालन, वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया, आवश्यक अनुपालन (कंप्लायंस), शेयरधारकों की भूमिका, निदेशक मंडल की जिम्मेदारियां तथा CEO के कर्तव्य और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सह्याद्री फार्म FPO देश के सफल किसान उत्पादक संगठनों में से एक है। यहां किसानों ने इसके संचालन एवं प्रबंधन प्रणाली को नज़दीक से समझा तथा अपने FPO के विकास के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर कोलेबिरा बरसात FPO के प्रबंध निदेशक नीलम बरजो, जगरनाथ ओहदार, आलेमनी बागे, सुमित कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस प्रशिक्षण को अपने संगठन के सशक्तिकरण तथा कृषि व्यवसाय के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।