
किसानों की उपज का सही दाम और समय पर भुगतान सरकार की प्राथमिकता –विधायक संजीव सरदार।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड क्षेत्र के सभी लेंम्स का साथ साथ पोटका लैंप्स मे स्थानीय विधायक संजीव सरदार के द्वारा नारियल फोड़कर, फिता काटते हुए धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हमेशा जनहित के लिए, राजहित के लिए ओर हर वर्ग के लिए आगे रहता है। उसी के तहत आज पूरे झारखंड में पूरे किसान भाईओ ने खेती करके जो धान का उपजाऊ करते हैं उसका सही मुल्य कैसा मिले ओर उसी के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक क्विंटल 2500 रुपए तय किया है, उसी के आधार पर मंगलवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र की सभी लेंम्स का साथ साथ पोटका लेंम्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किए गए। उन्होंने कहा किसानों की उपज का ससमय, पारदर्शी और उचित मूल्य पर भुगतान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि लैंप्स केंद्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में बड़ी सहूलियत होगी। अब किसानों को दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा और वे सीधे केंद्र पर धान की बिक्री कर सकेंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार किसानों के हित में लगातार ठोस कदम उठा रही है। धान अधिप्राप्ति केंद्रों का विस्तार इसी नीति का हिस्सा है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनें और खेती को लाभकारी बनाया जा सके।उद्घाटन कार्यक्रम में पोटका सीओ निकिता बाला, पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, जिला परिषद सदस्य सोना मनी सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, आंदोलनकारी बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, रजनी सड़ंगी, विद्यासागर दास, हितेश भगत, लव सरदार आदि के साथ, लेंम्स विभाग के कर्मचारीयों एवं बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित रहे।

